अपनी बॉडी को शेप देने के लिए डंबल की मदद से करें ये 5 एक्सरसाइज, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

Dumbbell Exercises To Tone Body: यह एक्सरसाइज आपकी बाजुओं, जांघों और पेट की मसल्स को मजबूती देने में मदद करती हैं। अगर आप के पास डंबल नहीं हैं तो आप भरी हुई पानी की बॉटल या फिर किसी भारी किताब का प्रयोग भी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करना शरीर के लिए कितना जरूरी है यह तो आप जानते ही हैं। अगर एक्सरसाइज में थोड़ी एडवांसमेंट एड करना चाहते हैं तो डंबल्स जैसे इक्विपमेंट्स का प्रयोग करना शुरू कर सकते हैं, जो आपके शरीर को और अधिक टोन करने में सहायक हैं। इससे एक्सरसाइज और अधिक मुश्किल हो सकती है। अगर आप खुद को चुनौती देना चाहते हैं तो भी यह एक्सरसाइज ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 एक्सरसाइज के बारे में जो डंबल से होती हैं और आपके शरीर को बना सकती हैं और अधिक टोन।

1. गोबलेट स्क्वाट

इसके लिए आपको दो छोटे या एक बड़ा डंबेल की जरूरत होगी। सीधे खड़े हो जाएं और डंबेल को अपनी छाती तक ला कर होल्ड करें। अब इसी अवस्था में स्क्वाट करना शुरू कर दें। अपनी कमर को सीधा रखें और अपने घुटनों को मोड़ कर पूरी तरह बैठने की कोशिश करें। खड़े होते समय अपनी एड़ियों पर प्रेशर डालने की कोशिश करें। यह एक्सरसाइज जांघों को टोन करने में मदद करती है। यह ऊपरी बाहों के लिए भी लाभदायक है क्योंकि यह आर्म्स पर भी प्रेशर डालती है।

2. शोल्डर प्रेस

अगर आप एक बिगिनर हैं तो बैक में सपोर्टिंग सीट का प्रयोग कर सकते हैं। अब दोनों हाथों में एक एक डंबल ले लें और अपने हाथों को साइड में 90 डिग्री के एंगल में मोड़ें। इसे अपने कंधों पर एलाइन करने की कोशिश करें। अब इन्हें ऊपर की ओर लें जाएं। जब हाथ सिर से ऊपर चले जाएं तो वापिस नीचे ले आएं और फिर से 90 डिग्री का एंगल बनाएं। आप अपनी कलाई और अपर आर्म में प्रेशर महसूस करेंगे। अगर बाजुओं का फैट कम करना चाहते हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट है।

3. ट्राइसेप किक बैक

शुरू में सीधे खड़े हो जाएं और आगे की ओर थोड़ा सा झुक जाएं। अब दोनों हाथों में एक एक डंबल पकड़ लें। अब अपनी ऊपरी बाजू को स्थिर रखें और नीचे से बाजू को आगे की ओर लेकर जाएं। अपने कंधों को इस दौरान न हिलाएं। इससे आप के निचले हाथों को और अधिक मजबूती मिलेगी और आप अधिक मजबूत चीजों को लिफ्ट कर पाने में भी सक्षम हो जायेंगे।

4. लंज

अगर आप कोर मसल्स मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट है। अगर आप और अधिक अच्छे नतीजे प्राप्त करना चाहते हैं तो यह एक्सरसाइज करने के साथ साथ आप हाथों में डंबल भी उठा सकते हैं। सीधे खड़े हो जाएं और साइड में डंबल पकड़ कर रखें। अब अपने आगे अपना दायां पैर रखें और घुटनों से ही दोनों टांगों को मोड़ना शुरू करें। अब बाएं पैर को आगे लाएं और दाएं पैर को पीछे ले जाएं। इस एक्सरसाइज को रोजाना 20 बार जरूर रिपीट करें। इसे करने से आपको कोर, जांघों और हिप्स में प्रेशर महसूस होगा।

5. ओवर हेड ट्राइसेप एक्सटेंशन

अपने दोनों हाथों में एक एक डंबल पकड़ लें और हाथों को अपने सिर से ऊपर ले जाएं। वर्टिकल रूप से इन डंबल को पकड़ कर रखें। सीधे खड़े हों और पीछे की ओर कोहनी मोड़ लें ताकि आपके हाथ सिर के पीछे की ओर हो सके। अब अपने कंधों को न मोड़ें। इससे आप को ट्राइसेप मसल मजबूत बनने में मदद मिलेंगी।

Author photo
Publication date:
Author: Maddy Hunk
Hello world 🌍